उमेश कांत गिरि / घाटशिला: मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत बेनासोल पंचायत के ग्राम सोहदा टोला अन्नानगर निवासी झामुमो कार्यकर्ता 25 वर्षीय साजिद अंसारी उर्फ दीपू का सोमवार शाम को अचानक तबियत बिगड़ गया। तुरंत उसे इलाज हेतु घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान ही करीब रात 9:00 बजे साजिद अंसारी का निधन हो गया।। मंगलवार शाम को उसका अंतिम संस्कार किया गया। सूचना पाकर पूर्व मंत्री स्व रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन अपने कार्यकर्ताओं के साथ आज अन्नानगर पहुंचे। स्व साजिद अंसारी के शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना जताते हुए ढांढस बंधाया। इस मौके पर दिवंगत झामुमो कार्यकर्ता साजिद अंसारी के पिता मों० कमरुद्दीन, बड़े भाई जावेद, परवेज, जुबेर, अफरोज व फिरोज आदि मौजूद थे।
सोमेश सोरेन ने कहा झामुमो हमेशा इस परिवार के साथ खड़ा रहेगा। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, मिडिया प्रभारी गौरांग माहली, अजजा उत्थान मंच जिला अध्यक्ष लोबीन सबर, पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, झामुमो नेता कालीपद गोराई , झामुमो नेता सुभाष मुर्मू, झामुमो नेता बिक्रम मुर्मू, बेनासोल पंचायत झामुमो अध्यक्ष गणेश टुडू, सचिव जितेंद्र माहली, उपाध्यक्ष चांदूराम टुडू समेत कई लोग मौजूद थे।









