उमेश कांति गिरि / घाटशिला: प्रखंड के घाटशिला पंचायत अंतर्गत नामातापाड़ा गांव में बुधवार की दोपहर 2 बजे ग्रामीणों की बैठक आयोजित किया गया. बैठक में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. बाबूलाल सोरेन ने ग्रामीणों से उनके क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सड़क जर्जर हो चुकी है, बिजली की आपूर्ति अनियमित है और पेयजल की भारी किल्लत है.
उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं हर गांव तक पहुंचनी चाहिए। इस दौरान त्रिलोचन नामाता ने अंगवस्त्र भेंट कर बाबूलाल सोरेन का स्वागत किया। बैठक में राहुल पांडे, कौशिक कुमार, सुजन मान्ना, हेमंत नारायण देव, मंटू प्रजापति, अमित गिरी, सुभाष बनर्जी, अजय चक्रवर्ती, त्रिलोचन नामता लालमोहन नामता, रेखा नामाता उमा नामता समेत ग्रामीण उपस्थित थे।









