मौऊभंडार बाजार परिसर में शोकसभा का आयोजन, दुकानदारों ने दी मोहम्मद मुश्ताक उर्फ भोला को श्रद्धांजलि.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उमेश कांत गिरि / घाटशिला:मौऊभंडार बाजार परिसर में बुधवार की शाम 5 बजे बाजार समिति के अध्यक्ष काल्टु चक्रवर्ती की उपस्थिति में शोकसभा का आयोजन किया गया. बाजार के दुकानदार मोहम्मद मुश्ताक उर्फ भोला का निधन पिछले दिन हो गया। श्री चक्रवर्ती ने कहा कि भोला का जाना केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे बाजार के लिए अपूरणीय क्षति है। इसकी भरपाई मौजूदा समय में नहीं की जा सकती है। भोला अपने कर्मों से सबके दिलों में जो स्थान बनाया, वह कभी मिटाया नहीं जा सकता। ऐसे लोग भले ही शरीर से चले जाएं, लेकिन उनकी यादें, उनके संस्कार और उनका प्रेम हमेशा जीवित रहता है। हम सब ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि भोला की आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को इस दुखद घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान हो। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment