धनबाद/बाघमारा, झारखंड : धनबाद जिले के बाघमारा में काफी हर्सोल्लास के साथ दुर्गा पूजा बीता,और यह स्वाभाविक है कि लोग अपने अपने कार्यो के मशगूल हो चुके होंगे पर इसी बीच कोयलांचल में लगभग पाँच दशकों से अपनी एल विशेष पहचान बना रखा रानीबाजार दुर्गा पूजा कमिटी ने एक ऐसा कार्य किया है जो एक मिशाल के साथ साथ समाज में एक संदेश देने का भी काम कर गया।
रानीबाजार दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष रंजीत रवानी उर्फ बाबू दा के नेतृत्व में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से वैसे सफाईकर्मी और बिजलीकर्मियों को सम्मानित किया गया जिनके कंधे पर पूजा पण्डाल और मेला परिसर का जिम्मा रहा।ये सभी धनबाद नगर निगम और झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के कर्मी थे।
कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि धनबाद न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता दीपनारायण भट्टाचार्य के करकमलों द्वारा सभी को सम्मानित किया गया।वहीँ इस अवसर पर कमिटी के सचिव अभय सिंह सहित शहर के कई गणमान्य मौजूद रहे।
एक तरफ जहाँ कर्मियों ने इस सम्मान को लेकर कहा कि यह पहली बार हुआ है कि पूजा कमिटी ने हमलोगों को सम्मानित किया, इससे हमसबों का मनोबल बढ़ा है।
वहीँ अधिवक्ता दीपन भट्टाचार्य ने कहा कि यह एक सराहनीय कदम है जो सभी पूजा कमिटियों के लिए मिशाल बनेगा,साथ ही यह भी कहा कि इनका सम्मान ही सच्ची पूजा है क्योंकि मेले की चकाचौंध इनपर ही आश्रित होता है।
Author: Desh Live News



