गुराबंदा निवासी झामुमो नेता, बहरागोड़ा प्रखंड झामुमो अध्यक्ष असीत मिश्रा की धर्मपत्नी सुमिता मिश्रा का गंभीर बीमारी से इलाज के दौरान निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार, उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर से कोलकाता ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर मिलते ही गुराबंदा और बहरागोड़ा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। झामुमो के कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।










