उमेश कांत गिरि / घाटशिला: घाटशिला महाविद्यालय में आज मंगलवार 14 अक्टूबर 2025 को उत्सव का माहौल रहा। कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के निर्वाचन 2025 के चुनाव में घाटशिला महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान के अध्यक्ष प्रो इंदल पासवान अध्यक्ष के रूप में और राजनीति विज्ञान के ही शिक्षक प्रो विकाश मुंडा सचिव के पद पर चुने जाने पर घाटशिला महाविद्यालय शिक्षक संघ और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता ने एक समारोह आयोजित कर दोनों को सम्मानित किया।
संघ के अध्यक्ष डॉ दिलचंद राम और सचिप प्रो राम विनय कुमार श्याम ने अंगवस्त्र और गुलदस्ता देकर दोनों का स्वागत और सम्मान किया। प्राचार्य ने भी अपने दोनों शिक्षकों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
डॉ दिलचंद राम ने कहा कि हमारे महाविद्यालय से दो शिक्षकों का टाकू के दो महत्वपूर्ण पदों पर चुने जाने पर पूरा महाविद्यालय परिवारों में हर्ष का माहौल हैं। प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता ने कहा कि हमारे इन दोनों शिक्षकों ने घाटशिला महाविद्यालय का नाम पूरे कोल्हान में रौशन किया हैं। मौके पर डॉ संदीप चंद्रा, डॉ एस पी सिंह, प्रो महेश्वर प्रमाणिक, डॉ मो0 सज्जाद, डॉ संजेश तिवारी, प्रो पूंजीशा बेदिया, प्रसेनजीत मंडल, अशोक राय आदि उपस्थित रहे।










