- महागठबंधन के सभी दल के नेताओं ने एक स्वर में कहा कि महागठबंधन प्रत्याशी उपचुनाव में भारी मतों से विजयी होगा.
- बिहार के चुनाव में महागठबंधन में जो दरार आई है. झारखंड में कोई फर्क नहीं पड़ेगा.
- हमारा प्रत्याशी हैं शिक्षित. भाजपा का प्रत्याशी अपराधीक छवि का, उन पर आपराधिक मामला है दर्ज. : कुणाल षड़ंगी.
उमेश कांत गिरि
घाटशिला:
घाटशिला में एनएच 18 पर स्थित होटल जे.एन. प्लेस में महागठबंधन के सभी दलों ने एक संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता का आयोजन किया.
इस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि बिहार चुनाव में झामुमो को सीट नहीं दिए जाने के बाद से घाटशिला विधानसभा उप चुनाव में भी महागठबंधन में दरार की खबर पर विराम लगा दिया.जानकारी हो कि बिहार में महागठबंधन में शामिल होने के बावजूद झामुमो को सीट नहीं दिए जाने से वहां झामुमो ने अपनी नाराजगी व्यक्त की थी. इसी को आधार बनाकर घाटशिला चुनाव में भी महागठबंधन में दरार की अफवाह फैलाई जा रही थी. इस पर विराम लगाने के लिए महागठबंधन के घटक दल झामुमो, कांग्रेस,भाकपा के नेताओं ने संयुक्त रूप से पत्रकार सम्मेलन किया और आपसी एकता का संदेश दिया.
पत्रकार वार्ता में राज्य के मंत्री दीपक विरुवा ने कहा कि घाटशिला में इस बार झामुमो प्रत्याशी कीर्तिमान मतों से जीत हासिल करेंगे. उन्होंने कहा कि स्व रामदास सोरेन हर समय घाटशिला के लिए ही सोचते थे. वे अस्वस्थ्य होने के बावजूद अंतिम समय तक घाटशिला के विकास में सक्रिय रहे. यही कारण है यहां के लोग उन्हें बहुत प्यार करते थे. स्व रामदास सोरेन ने यहां कई योजनाओं पर काम कर रहे थे मगर उनका असमय निधन हो गया. उन्होंने कहा कि उनके द्वारा घाटशिला में शुरू किया गया विकास के कार्यों को उनके पुत्र सोमेश सोरेन आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने कहा कि यहां गठबंधन के सभी साथी एकजुट होकर चुनाव प्रचार में लगे है. विपक्षी दल इससे घबराकर गलत अफवाह फैला रही है.पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी ने कहा कि चंपई सोरेन मईया सम्मान योजना से लेकर हेमंत सरकार की सभी योजनाओं को अपने कार्यकाल में शुरू करने की बात कहते है. यदि ऐसा था तो पिछले विधानसभा चुनाव में उनके नेतृत्व में राज्य में भाजपा की दुर्गति क्यों हो गई. जबकि लोगो ने हेमंत सोरेन सरकार के कार्यों पर झामुमो के पक्ष में जमकर मतदान किया. उन्होंने कहा कि हमारा प्रत्याशी शिक्षित है. जबकि भाजपा का प्रत्याशी का अपराधिक इतिहास रहा है. उन पर अपराधिक मामला भी है. *कांग्रेस के काल्टु चक्रवर्ती* ने कहा कि हम महागठबंधन के सभी दल मजबूती के साथ खड़े है. इस चुनाव में महागठबंधन बिहार और घाटशिला दोनों जगह भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी.
भाकपा के भुवनेश्वर तिवारीने कहा कि भाजपा जुमलेबाजी की पार्टी है. वे चुनाव में जीत हासिल करने के लिए झूठ का सहारा लेती है. उन्होंने कहा कि घाटशिला में महागठबंधन प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन यहां के इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल करेगी.
आईसीसी वर्क्स यूनियन के अध्यक्ष बिरेन सिंह देव ने कहा कि स्व रामदास सोरेन ने घाटशिला को शिक्षा का हब बनाने के लिए कई योजना की घोषणा की थी. उनके अधूरे काम को उनके पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन पूरा करेंगे. पत्रकार सम्मेलन में हेमंत सोरेन की बहन अंजलि सोरेन, स्व रामदास सोरेन की पत्नी सूरजमनी सोरेन, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, कांग्रेस के सत्यजीत सीट उपस्थित आदि उपस्थित थे.
जानकारी हो कि बिहार में महागठबंधन में शामिल होने के बावजूद झामुमो को सीट नहीं दिए जाने से वहां झामुमो ने अपनी नाराजगी व्यक्त की थी. इसी को आधार बनाकर घाटशिला चुनाव में भी महागठबंधन में दरार की अफवाह फैलाई जा रही थी. इस पर विराम लगाने के लिए महागठबंधन के घटक दल झामुमो, कांग्रेस,भाकपा के नेताओं ने संयुक्त रूप से पत्रकार सम्मेलन किया और आपसी एकता का संदेश दिया.








