The ad is not displayed on the page
current post: पोटका विधायक संजीव सरदार ने झारनेट व्यवस्था पर जताई गंभीर चिंता, वेब वीपीएन बहाल करने की मांग..., ID: 11156
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
रणधीर कुमार सिंह
पोटका,पूर्वी सिंहभूम
पोटका विधायक संजीब सरदार ने गुरुवार को विधानसभा के शून्यकाल में राज्य के सभी अंचल कार्यालयों में लागू झारनेट व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पूर्व में संचालित वेब वीपीएन प्रणाली को हटाकर झारनेट लागू किए जाने के बाद से भूमि से संबंधित सभी कार्यों की रफ्तार बुरी तरह प्रभावित हुई है।
विधायक ने बताया कि झारनेट सर्वर की अत्यधिक धीमी गति के कारण रैयतों को सामान्य कार्यों के लिए भी कई-कई दिनों तक अंचल कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे लोगों को अनावश्यक परेशानियों के साथ आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। सर्वर की सुस्ती के कारण राजस्व कार्यों का निष्पादन भी गंभीर रूप से लंबित हो रहा है, जिसका प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सीधा असर पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि वेब वीपीएन प्रणाली के दौरान भूमि संबंधी कार्य सुचारू रूप से संचालित होते थे, लेकिन झारनेट लागू होने के बाद से पूरी व्यवस्था लगभग ठप जैसी स्थिति में पहुंच गई है।
विधायक संजय सरदार ने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की कि झारनेट व्यवस्था को तत्काल समाप्त कर पुनः वेब वीपीएन सेवा पूर्ववत लागू की जाए, ताकि रैयतों और आम नागरिकों को राहत मिल सके तथा राजस्व कार्य समय पर पूरे हो सकें।
Author: Desh Live News



