The ad is not displayed on the page
current post: डुमरिया में महिलाओं को बांस की फैंसी सामग्री बनाने का दिया गया प्रशिक्षण, ID: 11177
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
रणधीर कुमार सिंह
डुमरिया/पूर्वी सिंहभूम
डुमरिया प्रखंड के माहलीसाई एवं छामड़ाघुटू की महिलाओं को शनिवार को लखन चौक पर नीड्स संस्था की ओर से बांस की फैंसी सामग्री बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को बैंबू हैंगिंग लाइट, पेन स्टैंड, टोकरी, फ्लावर पॉट, बांस की बाल्टी, फूलदान सहित विभिन्न आकर्षक उत्पाद तैयार करने की विधि सिखाई गई।
प्रशिक्षण सीएफसी जाहेर आयो महिला समूह एवं बांस उत्पादक समूह की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें समूह की सीईओ मोइना माहली और सामुदायिक प्रेरक सुकलाल टुडू ने महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया।
इस अवसर पर बड़ाकांजिया पंचायत की पंसस पार्वती हेम्ब्रम ने उपस्थित महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें स्वरोजगार के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षणों का लाभ उठाने की सलाह दी।
कार्यक्रम में सोनामनी हेम्ब्रम, पुदू बेसरा, देवी माहली, यमुना हेम्ब्रम, शकुंतला बेसरा, मीना हेम्ब्रम, सुकरमनी सोरेन, पार्वती मार्डी, पूनम माहली, सुमित्रा माहली सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
Author: Desh Live News



