जमशेदपुर में डीसी और एसएसपी ने *एलबीएसएम कॉलेज तथा कॉपरेटिव कॉलेज का किया निरीक्षण, डिस्पैच व रिसिविंग सेंटर निर्माण को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर

झारखंड में विधानसभा चुनाव की डुगडुगी बज चुकी है और लोग अबुआ सरकार चुनने के लिए लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव के रस में सराबोर होने लगे हैं,और इसको लेकर सभी अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाने में शिद्दत के साथ जुट गए हैं।

जमशेदपुर में डिस्पैच और रिसीविंग सेंटर का निरीक्षण करते डीसी, एसएसपी और अन्य अधिकारी।

इसी क्रम में लोकतंत्र के इस महापर्व आम चुनाव को शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह से जुट गया है।
विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल द्वारा ईवीएम डिस्पैच एवं रिसिविंग सेंटर निर्माण को लेकर कॉपरेटिव कॉलेज तथा एलबीएसएम कॉलेज, करनडीह का निरीक्षण किया गया।
आपको बता दें कि 44-बहरागोड़ा, 45-घाटशिला एवं 46-पोटका विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों का डिस्पैच एलबीएसएम कॉलेज तथा 47- जुगसलाई, 48-जमशेदपुर पूर्वी एवं 49-जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टिंयां कॉपरेटिव कॉलेज से रवाना की जाएंगी। वहीं मतदान के उपरांत सभी विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम सेट की रिसिविंग कॉपरेटिव कालेज में होगी।
जिले के वरीय पदाधिकारियों ने सुगमता से पोलिंग पार्टियां के अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में प्रस्थान को लेकर कॉलेज परिसर का मुआयना कर मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उपरोक्त दोनों स्थलों पर तीन-तीन विधानसभा क्षेत्र के लिए स्ट्रॉंग रूम का निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया गया। साथ ही परिसर में आवश्यकतानुसार बेरिकेडिंग को लेकर भी निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों ने पोलिंग पार्टी के बीच चुनाव सामग्री का वितरण, ईवीएम वीवीपैट का रखरखाव, पोलिंग पार्टी के वाहनों का पार्किंग तथा पदाधिकारियों का वाहन पार्किंग, पेयजल, शौचालय, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए तमाम व्यवस्था करने का निर्देश दिया । इसके अलावे चिकित्सा सुविधाएं और हेल्प डेस्क की व्यवस्था, साथ ही रिजर्व, माइक्रो ऑब्जर्वर, मेडिकल टीम की बैठने की व्यवस्था आदि को लेकर भी निर्देशित किया है। मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को आपसी समन्वय से निर्वाचन कार्यों के संपादन करने का निर्देश भी दिया गया।
इस दौरान डीसी और एसएसपी के साथ एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एसडीएम धालभूम, रूरल एसपी, सिटी एसपी, एडीसी, एसओआर, निदेशक एनईपी, डीटीओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, डीएसपी, थाना प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Author:

Leave a Comment

और पढ़ें

उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को “बैल” की संज्ञा दे निशाना साधते कहाखाया-पिया झामुमो का, मोटा-तगड़ा भी हो गया झामुमो में, और खेत जोतने चला गया भाजपा का :-हेमंत सोरेन.

घाटशिला विधानसभा के लोग इस चुनाव में पूरे झारखंड को संदेश देंगे की जनता जब चाहे गद्दी से उतार सकती है : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी। भाजपा को वोट दे, दामपाड़ा कानीमोहाली में किसानों के लिए बृहद चेक डैम का निर्माण करूंगा : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन।

उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को “बैल” की संज्ञा दे निशाना साधते कहाखाया-पिया झामुमो का, मोटा-तगड़ा भी हो गया झामुमो में, और खेत जोतने चला गया भाजपा का :-हेमंत सोरेन.

घाटशिला विधानसभा के लोग इस चुनाव में पूरे झारखंड को संदेश देंगे की जनता जब चाहे गद्दी से उतार सकती है : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी। भाजपा को वोट दे, दामपाड़ा कानीमोहाली में किसानों के लिए बृहद चेक डैम का निर्माण करूंगा : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन।