The ad is not displayed on the page
current post: झारखंड में दूसरे चरण की 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, दोपहर 1 बजे तक 47.92% हुआ मतदान; जानें वोटिंग से जुड़ा हर अपडेट.., ID: 1391
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 10 |
Find solutions in the manual
देश लाइव न्यूज़ डेस्क रांची
झारखंड में विधानसभा चुनाव के दुसरे और अंतिम चरण का मतदान आज चल रहा है| आज दूसरे और अंतिम चरण में कुल 81 विधानसभा सीटों में से 38 पर मतदान हो रहा है, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) उम्मीदवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और विपक्ष के नेता एवं भाजपा उम्मीदवार अमर कुमार बाउरी सहित 528 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होना है। कुल 14,218 मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। इनमें से 31 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम चार बजे समाप्त होगा।

कहां कितना मतदान हुआ?
झारखंड में दुसरे और अंतिम चरण के लिए हो रहे मतदान में अबतक सबसे अधिक 53.83 प्रतिशत मतदान पाकुड़ में हुआ, इसके बाद जामताड़ा में 52.21 प्रतिशत, रामगढ़ में 51.26 प्रतिशत और दुमका जिले में 50.28 प्रतिशत मतदान हुआ।
मतदान के पहले छह घंटों में गोड्डा में 50.27 प्रतिशत, देवघर में 49.83 प्रतिशत, हजारीबाग में 48.62 प्रतिशत, गिरिडीह में 48.01 प्रतिशत, साहिबगंज में 47.51 प्रतिशत और धनबाद में 43.16 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर एक बजे तक सबसे कम, 42.52 प्रतिशत मतदान बोकारो में हुआ। कुल 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करने के पात्र हैं, जिनमें 60.79 लाख महिलाएं और 147 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
- झारखंड में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी
- दोपहर 1 बजे तक 92% मतदान दर्ज किया गया
- 528 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
- कुल 23 करोड़ मतदाता मतदान करने के पात्र
- 13 नवंबर को हुआ था पहले चरण का मतदान



