रांची प्रेस क्लब आयोजित कर रहा है झारखंड जर्नलिज्म अवार्ड, नवाजे जाएंगे बेस्ट जर्नलिस्ट…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: रांची प्रेस क्लब आयोजित कर रहा है झारखंड जर्नलिज्म अवार्ड, नवाजे जाएंगे बेस्ट जर्नलिस्ट..., ID: 1496

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
510


Find solutions in the manual

रणधीर कुमार सिंह

स्टेट डेस्क रांची/झारखंण्ड

रांची प्रेस क्लब और आरबीएस वैदिक ट्रस्ट ‘झारखंड जर्नलिज्म अवार्ड्स’ का आयोजन करने जा रहा है। इस आयोजन में  राज्य भर के पत्रकारों से आवेदन आमंत्रित किया गया है।

रांची प्रेस क्लब और आरबीएस वैदिक ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में पत्रकार सम्मान की दिशा में एक नयी पहल शुरू होने जा रही है। प्रेस क्लब ‘झारखंड जर्नलिज्म अवार्ड्स 2024’ के तहत तीन पत्रकारों को सम्मानित करेगी। इसके लिए चयन समिति का गठन किया गया है, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार बैजनाथ मिश्र, सोनाली दास, प्रेस क्लब के प्रतिनिधि के रूप में अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल सोरेन व सचिव अमरकांत, सामाजिक शख्शियत के रूप में पूर्व आईएएस रणेन्द्र जी व रांची वि.वि के वीसी प्रो. अजीत कुमार सिन्हा जी और ट्रस्टी नित्यानंद शुक्ला जी के नाम शामिल रहेंगे। चयन समिति ने रविवार को बैठक कर चयन प्रक्रिया और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। कुल तीन कैटेगरी निर्धारित किये गये हैं, जिसके अंतर्गत लाईफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड (31000 रुपये, शॉल व मोमेंटो), बेस्ट रिपोर्टर अवार्ड (21000 रुपये, शॉल व मोमेंटो) और बेस्ट फोटोग्राफी अवार्ड (21000 रुपये, शॉल व मोमेंटो) से सम्मानित किये जायेंगे। झारखंड जर्नलिज्म अवार्ड्स के लिए 15 जनवरी 2025 तक रांची प्रेस क्लब में नॉमिनेशन किया जा सकता है। तीनों अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग आवेदन जमा करने होंगे। आवेदन का प्रारुप रांची प्रेस क्लब के वेबसाइट से डाऊनलोड कर सकते हैं या रांची प्रेस क्लब से प्राप्त किया जा सकता है। विधिवत भरा आवेदन आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के साथ रांची प्रेस क्लब में जमा किये जायेंगे। बैठक के दौरान वरिष्ठ पत्रकार बैजनाथ मिश्र ने कहा कि पत्रकारों का सम्मान समाज का सम्मान होगा। उन्होंने बताया कि झारखंड बनने के बाद पहली बार रांची प्रेस क्लब और आरबीएस वैदिक ट्रस्ट के तत्वावधान में झारखंड जर्नलिज्म अवार्ड्स देने का निर्णय लिया गया है, जो एक सराहनीय कदम और प्रेस क्लब रांची के लिये एक मिल का पत्थर साबित होगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने और अन्य किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए सम्पर्क करें-
rncpressclub@gmail.com
या हमारी वेबसाइट विजिट करें
www.ranchipress club.in
या फिर इस लिंक पर क्लिक कर अपना नॉमिनेशन करें-

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSczN3ZHFTI2-6-zUd-KtNmshAuCLn2XUFlYxWDbto2i99YTqw/viewform?usp=header

Author:

Leave a Comment

और पढ़ें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: रांची प्रेस क्लब आयोजित कर रहा है झारखंड जर्नलिज्म अवार्ड, नवाजे जाएंगे बेस्ट जर्नलिस्ट..., ID: 1496

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Ad Group: slider (44)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
510


Find solutions in the manual