रांची के सीसीएल दरभंगा हाउस में प्रधानमंत्री रोजगार मेला आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची : रांची के सीसीएल दरभंगा हाउस में प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के अंतर्गत चयनित 260 अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से अभ्यर्थियों को संबोधित किया, जबकि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में उठाया गया कदम बताया। उन्होंने कहा कि नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों का लक्ष्य सिर्फ नौकरी करना नहीं बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि वे नौकरी के दौरान बेहतर कार्य संस्कृति अपनाएं। कार्यालय में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र लेने वालों को देशवासियों को अपना परिवार मानते हुए उन्हें अपनी सेवा देनी चाहिए।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को “बैल” की संज्ञा दे निशाना साधते कहाखाया-पिया झामुमो का, मोटा-तगड़ा भी हो गया झामुमो में, और खेत जोतने चला गया भाजपा का :-हेमंत सोरेन.

घाटशिला विधानसभा के लोग इस चुनाव में पूरे झारखंड को संदेश देंगे की जनता जब चाहे गद्दी से उतार सकती है : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी। भाजपा को वोट दे, दामपाड़ा कानीमोहाली में किसानों के लिए बृहद चेक डैम का निर्माण करूंगा : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन।