The ad is not displayed on the page
current post: चतरा में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 24 से अधिक यात्री घायल ।, ID: 3759
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
चतरा: जिले के चतरा-चौपारण मुख्य पथ पर गंधरिया इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस दुर्घटना में 24 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं. घायलों को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सुधांशु नाम की बस चतरा से तिलैया की ओर जा रही थी. बस में सवार यात्री अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे, तभी गंधरिया के पास चालक का बस पर से नियंत्रण बिगड़ गया. जिससे अनियंत्रित बस सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई, जिसके कारण बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. दुर्घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है.
सदर अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ. मनीष लाल के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने घायलों का इलाज शुरू कर दिया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है. इधर घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया. उन्होंने कहा, सभी घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है. प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन इस मामले में पूरी तत्परता से कार्य कर रहे है. उन्होंने हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
Author: Desh Live News



