The ad is not displayed on the page
current post: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पाकुड़ में निकली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा , रेलवे स्टेशन से सिदो-कान्हू पार्क तक लहराया तिरंगा ।, ID: 4018
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
पाकुड़ : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के जश्न में शुक्रवार को पाकुड़ में ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक’ के बैनर तले तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। यह यात्रा रेलवे स्टेशन से शुरू होकर सिदो-कान्हू पार्क तक गई। यात्रा में हजारों की संख्या में आम लोग, सामाजिक संगठन, पूर्व सैनिक और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। लोगों के हाथों में तिरंगा था और सीने में देशभक्ति का जोश।
सेना ने दिखाया दुश्मनों को असली चेहरा : विश्वनाथ भगत
पूर्व वायुसेना अधिकारी विश्वनाथ भगत ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। देश अब सहन नहीं करता, जवाब देता है। धर्म पूछकर की गई हत्याओं ने पूरे देश को झकझोर दिया था। सेना की कार्रवाई ने शौर्य और संकल्प का परिचय दिया।
अब जो भी भारत को छेड़ेगा, छोड़ा नहीं जाएगा : आरएसएस ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह मृत्युंजय घोष ने कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान को बता दिया है कि बहनों के सिंदूर की कीमत क्या होती है। अब भारत की ओर उठी हर नजर का जवाब सीमा पार जाकर मिलेगा।
राफेल ने किया कमाल, देश दिखा एकजुट : संजय शुक्ला ।
पतंजलि के प्रतिनिधि संजय शुक्ला ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को भारत के हथियार, एकता, पराक्रम और पुरुषार्थ का परिचय दिया है। राफेल विमानों ने दुश्मन के होश उड़ा दिए। देश आज गौरव के क्षण का साक्षी बना है।
अब कोई भारत को नहीं रोक सकता : भाजपा
भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि भारत आज मजबूत लोकतंत्र और सशक्त सेना के साथ आगे बढ़ रहा है। ऑपरेशन सिंदूर ने देश को एक नई ऊर्जा दी है। यह सिर्फ सैन्य ऑपरेशन नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज है।
दुश्मन को घर में घुसकर मारने का संकल्प : विहिप
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अरविंद घोष ने कहा कि तिरंगा यात्रा सिर्फ उत्सव नहीं, यह संदेश है कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा। आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का समय आ गया है। राफेल और ब्रह्मोस ने दुश्मन को सोचने तक का मौका नहीं दिया।
चौथे युद्ध में भारत की निर्णायक जीत : वरिष्ठ नागरिक
वरिष्ठ नागरिक दिवाकांत जी ने कहा कि आजादी के बाद यह भारत का चौथा युद्ध था और यह 4 दिन में ही निर्णायक बन गया। सेना की रणनीति, प्रधानमंत्री की नीति और जनता की एकता ने पाकिस्तान को चौंका दिया।
इस यात्रा में विशाल भगत, अशोक वर्मा, मनीष पांडेय, चमरू रजवार, रूपेश भगत, धर्मेंद्र त्रिवेदी, मनोरंजन सरकार, सोहन मंडल, शबरी पाल, मनोरमा देवी, पंकज साह, सुशांत घोष समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति में रंग गया ।
Author: Desh Live News



