रामगढ़: रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने चोरी का खुलासा कर छह आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी ।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के द्वारा रामगढ़ जिलें में हो रहे लगातार चोरी की घटना के उद्भेदन एवं छापामारी करने हेतु परमेश्वर प्रसाद, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा प्राप्त सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर अलग-अलग टीम बनाकर विभिन्न स्थानों पर छापामारी किया जा रहा था । इसी क्रम में बरकाकाना ओपी प्रभारी के द्वारा बरकाकाना ओपी अन्तर्गत घटित चोरी की घटना से संबंधित चोरों का सीसीटीवी फुटेज एवं फोटो दिया गया। उक्त फोटो में दिख रहे चोरों का एवं चोरो के द्वारा प्रयोग किये जा रहे मोटर साईकिल का रजि० नं0-JH 24J 0823 का सत्यापन किया गया। सत्यापन में मोटर साईकिल का रजि०नं0-JH 24J 0823 का मालिक का नाम पता सत्यापन करने पर प्रींस कुमार केशरी, पिता-राजेश प्रसाद केशरी, सा०-कुन्दरिया बांध कुज्जू, थाना-माण्डू जिला-रामगढ़ पाया गया। इस संदर्भ में वाहन मालिक से उक्त मोटर साईकिल के बारे में पुछा गया तो उसने बताया कि उक्त मोटरसाईकिल मेरा है और मोटर साईकिल इनका बड़ा भाई संदीप कुमार केशरी के द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। इस संदर्भ में वाहन मालिक के भाई संदीप कुमार केशरी को कुज्जू ओपी लाया गया तथा पुछताछ के क्रम में उसके द्वारा बताया गया कि फोटो में मैं स्वयं एवं मेरे सहयोगी है। हम लोग एक गिरोह के रूप में चोरी की घटना को अंजाम देते है और चोरी के सामानों को आपस में बाट लेते है। हम लोग के गिरोह का सरगना रांची में रहता है तथा हमलोगों के गिरोह के द्वारा योजना बनाकर रांची, हजारीबाग एवं रामगढ़ जिला के विभिन्न बंद पड़े घरों में चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
पकड़ाये गए संदीप कुमार केशरी के निशानदेही पर कुल 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से चोरी का सोने का लोकेट, चाँदी का सिक्का, जूता एवं चोरी में प्रयोग करने वाला औजार बरामद किया गया है। इस संदर्भ में माण्डु कुज्जू ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई और पकड़े गए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
Author: Desh Live News



