आजादनगर में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, चार लाख के जेवर और एक लाख नकद ले उड़े चोर।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर: आजादनगर थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती रोड नंबर 17 में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लगभग चार लाख रुपये के जेवरात और एक लाख रुपये नकद की चोरी कर ली. घटना सोमवार रात की बताई जा रही है, जिसकी जानकारी मंगलवार को पड़ोसियों ने गृहस्वामी को दी.मकान मालकिन फरहत जहां जब मंगलवार को मायके से लौटी तो देखा कि घर के बाहर का ताला यथावत बंद था, लेकिन अंदर के सभी ताले टूटे हुए थे. घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था. उन्होंने बताया कि उनके देवर के ससुर को दिल का दौरा पड़ने की सूचना गुरुवार को मिली थी, जिसके बाद पूरा परिवार दरभंगा चला गया था और वह खुद भी अपने मायके धातकीडीह चली गई थी. रविवार को वह घर लौटी थी तो उस समय सब कुछ सामान्य था.पीड़िता ने बताया कि घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात जिसकी कीमत करीब 3 से 4 लाख रुपये है, वह गायब हैं. इसके अलावा साइन किया हुआ एक चेक और करीब एक लाख रुपये नकद भी चोर ले गए. नकदी घर के ऊपर और नीचे दोनों मंजिलों पर अलग-अलग रखी गई थी.इस संबंध में आजादनगर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की. पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है. घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. लोगों ने पुलिस से गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है.

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment