हजारीबाग केरेडारी के बारियातु खावा जंगल में अवैध कोयले की खदान में तीन लोग डूबे, तीनो लापता खोजबीन जारी ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हजारीबाग : केरेडारी थाना क्षेत्र के कंडाबेर एवं बारियातु सीमावर्ती क्षेत्र स्थित खावा नदी के किनारे अवैध कोयले की खदान चलता है।जिसमे कंडाबेर गांव निवासी प्रमोद साव उम्र लगभग 45 वर्ष पिता-रीतलाल साव,उमेश कुमार उम्र 25 वर्ष पिता शंभू साव,एवं ट्रैक्टर चालक नौशाद आलम उम्र 25 वर्ष पिता- बदरुद्दीन मियां के डूबने की आशंका जाहिर की जा रही है। तीनो अभी तक लापता है, जिनका खोजबीन जारी है। घटना बुधवार के दोपहर तीन बजे की है। घटना के संदर्भ में बताया गया अचानक वर्षा होने के कारण खावा नदी में बाढ़ आ गया, एवं नदी के किनारे स्थित अवैध कोयले की खदान में बाढ़ का पानी घुसने लगा। उसी क्रम में खदान से पानी के मशीन निकलने के चक्कर तीनो बाढ़ के चपेट में आ गए एवं खदान के अंदर घुस गए,जो तीनों अबतक लापता है। जिनमे प्रमोद साव एवं नौशाद आलम खदान संचालक है।वही उमेश साव ट्रैक्टर चालक है,जो ईंट भट्ठा अवैध कोयला पहुँचता था। बारियातु के खावा जंगल में स्थित अवैध कोयले की खदान में लापता लोगों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।नौशाद के पत्नी अजमेरी खातून के अलावे तीन पुत्र एक पुत्री है तथा प्रमोद साव को पत्नी मंजू देवी के अलावे दो पुत्र हैं । वही उमेश साव के पत्नी के अलावे एक पुत्र है । लापता लोगो के परिजन काफी परेशान है।वहीं घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है घटना स्थल पर खुद अंचला अधिकारी राम रतन वर्णवाल , प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार एवं थाना प्रभारी मौजूद है। इस घटना ने यह तो स्पष्ट कर दिया है कि बड़कागांव एवं केरेदारी क्षेत्र में अवैध रूप से कोयला निकासी का काम तेजी से जारी है जिसमें जान जोखिम में डालकर लोग अवैध कोयले का कारोबार कर रहे हैं और इसी कारोबार के चक्कर में अपनी जान से भी हाथ धो रहे हैं ।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment