जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में ट्यूशन के लिए निकली युवती से गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया गया।
युवती को जुबली पार्क घूमाने के बाद निर्माणाधीन घर में घुसा कर युवती के साथ दो लड़कों ने दुष्कर्म किया, जिसके बाद युवती को जान से मारने की धमकी दी गई। इधर युवती ने पीड़ित परिवार के साथ सोनारी थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद सोनारी पुलिस ने 12 घंटे में कारवाही करते हुए, दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया l
गिरफ्तार आरोपियों में सोनारी रूपनगर का रहने वाला मोनू कुमार और राहुल तांडी शामिल है। जमशेदपुर सीसीआर डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों परिचित थे शाम से ही फोन कर बुलाया जा रहा था, प्रारंभिक जांच में मामले को सत्य पाया गया है। पड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज कराया गया है और मेडिकल जांच कर करवाई भी की जा रही है । समय सीमा के अंदर आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।
Author: Desh Live News



