पलामू में चोरी के आभूषण के साथ एक गिरफ्तार ,भेजा जेल ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पलामू : चैनपुर थाना पुलिस नें मंगलवार को चोरी के आभूषणों के साथ नरसिंहपुर पथरा निवासी प्रवीण कुमार चौधरी पिता सीताराम चौधरी उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया .थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि 19 अप्रैल 2025 को प्रीति देवी उम्र 29 वर्ष पति अंकित लाल ग्राम लहलहे पोलपोल थाना सतबरवा जिला पलामू के लिखित आवेदन के आधार पर उसके मायके ग्राम नरसिंहपुर पथरा थाना चैनपुर जिला पलामू से प्रीती देवी के कीमती आभूषणों की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई थी. उस काण्ड के अनुसंधान एवं छापामारी के क्रम में वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर काण्ड में संदिग्ध रूप से शामिल नरसिंहपुर पथरा निवासी प्रवीण कुमार चौधरी से पूछताछ करने पर एवं उसके निशान्देही पर काण्ड में चोरी गई आभूषणों को अभियुक्त प्रवीण चौधरी के घर से विधिवत बरामद कर जप्त कर लिया गया है तथा काण्ड के प्राथमिकी अभियुक्त प्रवीण कुमार चौधरी को विधिवत गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा नें बताया कि 2019 में प्रवीण कुमार चौधरी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है. वहीं छापामारी दल में थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा, पुलिस निरीक्षक जितराम महली, रंजीत कुमार, बाबुलाल दूबे, सहित चैनपुर थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे ।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment