पूर्वी सिंहभूम जिले के नए एसएसपी पीयूष पांडे ने आज अपना पदभार किशोर कौशल से लेकर ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर उन्हें गुलदस्ता देकर पूर्व एसएसपी ने सम्मानित भी किया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्वी सिंहभूम

पदभार लेने के बाद पीयूष पांडे ने बताया कि मैं 2014 बैच का आईपीएस हूं और जमशेदपुर, धनबाद, नेतरहाट, रामगढ़ सहित विभिन्न जिलों में कार्य कर चुका हूं।

यहां 2019 में विधानसभा चुनाव के समय भी ग्रामीण एसपी के रूप में काम करने का अवसर मुझे मिला है।उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता होगी लोगों के बीच सुरक्षा की भावना को लाना। इसके लिए जितने तरह के अपराध है, उस पर हम अंकुश लगाएंगे।

उन्होंने बताया कि पूर्व एसएसपी किशोर कौशल ने काफी अच्छा काम किया है। इस काम को और बढ़िया ढंग से हम भी करेंगे। हर तरह के क्राइम पर मेरी नजर रहेगी। टीमवर्क बनाकर लोगों की सुरक्षा भावना को मजबूत करेंगे और लोगों को भी साइबर क्राइम जैसे चीजों से बचने के लिए जागरूक होना पड़ेगा।वहीं पूर्व एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि मुझे यहां पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव अच्छी तरह से संपन्न कराने और विभिन्न प्रकार की अपराध को रोकने में सहयोग देने के लिए अपने पुरी पुलिस टीम, चैंबर और विभिन्न संस्थाओं के साथ जमशेदपुर वासियों को धन्यवाद देते हैं। मैं अपने कार्यकाल के कार्य से पूरी तरह संतुष्ट हूं ।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment