रामगढ़ में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने किया चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामगढ़ : रामगढ़ चैंबर भवन में आज रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ भाजपा की प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह एवम बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर चित्र प्रदर्शनी कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पेंटिंग्स लगाएं गए थे। इसका उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आम लोगों को जागरूक करते हुए उससे लाभान्वित होने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान उपस्थित लोगों को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने संबोधित करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया और इसके लिए देश के प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और बताया कि भारत में करीब 27 करोड लोग गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं। मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ तथा दुनिया के लोग इसकी चर्चा करने लगे है और नक्सवाद अब समाप्त हो चुका है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment