जमशेदपुर: सामाजिक संस्था समर्पण फाउंडेशन के द्वारा छठा वार्षिक समाहरोह का आयोजन बागबेड़ा बस्ती स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में किया गया, इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच क्विज और चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,जहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।
सामाजिक संस्था समर्पण फाउंडेशन द्वारा लगातार समाज के हर क्षेत्र में मानव सेवा के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में समर्पण फाउंडेशन के 6 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष पर संस्था के सदस्यों ने बागबेड़ा बस्ती स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में केक काटकर साथ ही साथ बच्चों के बीच क्विज और चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन कर अपना छठा वार्षिकोत्सव मनाया।
इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों के साथ – साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग व स्कूल के शिक्षक मौजूद थे,संस्था के सदस्यों ने छोटे छोटे बच्चों के बीच क्विज व चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों का मानसिक व बौद्धिक विकास साथ ही उनके प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया, जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष विभूति जाना ने बताया कि संस्था अपने 6 वर्ष पूरे करने जा रही है ऐसे में अपने 6 वर्ष पूरा करने के उपलक्ष पर छात्र-छात्राओं के साथ वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है उनकी प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया जा रहा है।
संस्था की कोशिश रहती है कि ऐसे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के बीच जाकर उनके बीच जरूरत के समान को उपलब्ध कराया जाए ताकि उनको पढ़ाई या फिर खेल कूद में किसी तरह की परेशानी ना हो।
Author: Desh Live News



