हजारीबाग : जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र में 7 जून को एक 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार की घटना के विरोध में सोमवार को भीम आर्मी ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष संजय रविराज के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में संगठन के सदस्य कटकमसांडी थाना पहुंचे और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना का घेराव किया ,प्रदर्शन में महिलाओं और पुरुषों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना को हुए कई दिन बीत चुके हैं, 2 आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं, जबकि 1 आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है जिसे जेल भेजा जा चुका है जिससे पीड़िता और उसके परिजनों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
वही भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष संजय रविराज ने कहा कि यदि प्रशासन शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करता है तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए त्वरित करवाई की मांग की। वहीं स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
यह घटना जिले में कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है, और लोग अब त्वरित न्याय की मांग कर रहे है।
Author: Desh Live News



