The ad is not displayed on the page
current post: रामगढ़ : मूसलाधार बारिश से बढ़ा पतरातू डैम का जलस्तर, नलकारी नदी भी उफान पर, रामगढ़ पुलिस प्रशासन के द्वारा अलर्ट किया गया जारी।।, ID: 5629
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
रामगढ़: लगातार बारिश से पतरातू क्षेत्र के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. पतरातू-रांची मुख्य सड़क मार्ग, विशेष रूप से भगत सिंह चौक, नदी-नाले में तब्दील हो गया है.पीटीपीएस काली मंदिर के समीप पहाड़ी नाले व नलकारी नदी का जलस्तर भी बढ़ चुका है. खेतों में पानी भर गया है और कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं. शहीद चौक, रेलवे कॉलोनी के कई दुकानें, होटल और घरों में पानी घुस गया है. दामोदर नदी भी उफान पर है, जिससे निचले इलाकों के लिए खतरा और बढ़ गया है. लगातार हो रही बारिश से पतरातू-रांची मुख्य मार्ग बावन धारा खटाल के समीप पेड़ गिरने से तीन बिजली के पोल गिर गए. साथ ही सड़क मार्ग कुछ घंटे के लिए बाधित हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से काटकर डालियों को हटाया गया. पोल गिरने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई है.
जिला प्रशासन व शेष परिसंपत्ति प्रबंधन की टीमें अलर्ट मोड में हैं. यदि डैम का फाटक खोला गया, तो आसपास के इलाकों में जलप्रवाह और बढ़ सकता है. ऐसे में सभी नागरिकों से अपील की गई है कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित स्थानों पर रहने की व्यवस्था करें.
Author: Desh Live News



