जमशेदपुर: वन विभाग ने मानगो गोकुलनगर में 350 आदिवासी घरों को तोड़ने का दिया नोटिस, उग्र लोगों ने दी चेतावनी ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर:  मानगो गोकुल नगर में 350 आदिवासी घरों को तोड़ने का नोटिस वन विभाग द्वारा दिया गया था, इसके बाद आज वन विभाग ने एक घर को अतिक्रमण मुक्त किया, जिसके बाद वहां विधायक प्रतिनिधि समेत स्थानीय लोगों ने वन विभाग का विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, वही बस्ती के सैकड़ो लोगों ने वन विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिनके साथ विधायक प्रतिनिधि ने भी वन विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक भी घर तोड़ा जाएगा तो उसका खामियाजा वन विभाग को वहन करना पड़ेगा। अब वन विभाग अतिक्रमण हटाने आता है तो उसका विरोध हम सब पहले करेंगे, बस्ती वासियों का आरोप है कि आदिवासी जब यहां बस रहे थे तो वन विभाग कहां था, 40 साल के बाद वन विभाग को कैसे याद आया कि यह हमारा जमीन है, इस जमीन से हमें घर मिला ,बिजली बिल ,पानी बिल ,राशन कार्ड इसी के पते पर बना, 40 साल बाद वन विभाग को तोड़ने का नोटिस हम सब इसका विरोध करते है, अगर अतिक्रमण हटाना है तो यहां के लोगों के लाश के ऊपर से जेसीबी लेकर जाना होगा, पहले यहां रहने वाले लोगों को कहीं जमीन दे, उसके बाद ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएं l

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें