हजारीबाग : लोहसिंगना थाना क्षेत्र के मेन रोड सदर अस्पताल के सामने स्थित मोहन रूई दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिसमें दुकान में रखे लाखों रुपए का रूई और रूई से बना गदा के साथ कई सामान जलकर राख हो गया।
वही सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी के द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया । वहीं दुकानदार ने बताया कि बिजली रहती नहीं है, बिजली आना जाना कर रही थी इसी क्रम में हाई बोल्टेज आने से शॉर्ट सर्किट हुई, और आग लग गया, जिसमें करीब 20 से 30 लाख तक का सामान जल गया।









