आज प्रदेश के सभी 264 प्रखंडों में भाजपा करेगी आक्रोश प्रदर्शन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: आज प्रदेश के सभी 264 प्रखंडों में भाजपा करेगी आक्रोश प्रदर्शन।, ID: 5809

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual

रांची

◆प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपई सोरेन सहित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गण,प्रदेश पदाधिकारी, सांसद , विधायक गण अलग अलग प्रखंडों में करेंगे नेतृत्व|

◆राज्य की ध्वस्त विधि व्यवस्था, आकंठ भ्रष्टाचार ,बुनियादी सुविधाओं का अभाव,गरीबों के पेंशन,किसानों के बकाए राशि ,रोजगार देने, पेसा कानून लागू कराने ,भाषा विवाद को ठीक करने, स्थानीय नीति,नियोजन नीति जैसे ज्वलंत मुद्दों पर करेगी प्रदर्शन।

आज मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता राज्य के सभी 264 प्रखंडों में आक्रोश प्रदर्शन कर प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने दी।

श्री साहू ने कहा कि हेमंत सरकार पार्ट 2 की कार्यशैली ,नीति और नीयत में कोई परिवर्तन नहीं आया है। यह सरकार फिर से राज्य के खजानों,खनिज संपदा को लूटने लुटवाने में लगी है। राज्य के पंचायतों से लेकर सचिवालय तक आकंठ भ्रष्टाचार है। कोई काम बिना पैसे का चढ़ावा चढ़ाए नहीं हो रहा।गरीब जनता अपने छोटे छोटे काम केलिए दर दर भटक रही। दलाल बिचौलिए सत्ता में हावी है। कहा  सरकार निकाय चुनाव को लगातार लटकाए रखी है। नियोजन नीति और भाषा विवाद में बेरोजगार युवक ठगे जा रहे। सड़क,बिजली,अस्पताल,दवाई ,पढ़ाई सभी व्यवस्था चौपट हो चुकी है। राजधानी रांची सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्र सभी जगह भय व्याप्त है।लूट,हत्या बलात्कार की घटनाएं आम हो चुकी है। किसानों के धान के बकाए का भुगतान राज्य सरकार ने लटकाए रखा है।विधवा पेंशन,वृद्धा पेंशन , की राशि महीनों से नहीं मिल रही।कहा कि इन सारे हालातों से जनता में आक्रोश है। भाजपा राज्य के जनभावनाओं के साथ खड़ी है।एक सशक्त विपक्ष के नाते पार्टी राज्य में अराजकता, भय और भ्रष्टाचार को चुपचाप नहीं देख सकती।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने भ्रष्ट और निकम्मी राज्य सरकार को जगाने केलिए सभी प्रखंडों में प्रदर्शन का निर्णय लिया है। लाखों की संख्या में ,24 जून को भाजपा कार्यकर्ता आम जन के साथ प्रखंडों में प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि *प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी* गावां प्रखंड में, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय धनवार,जमुआ प्रखंड में,पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा खरसावां ,रघुवर दास जमशेदपुर,चंपई सोरेन सरायकेला,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू कांके,डॉ प्रदीप वर्मा नगड़ी,मनोज कुमार सिंह मेदिनीनगर ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी चंदनक्यारी में आक्रोश प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।

श्री साहू ने बताया कि इसके अतिरिक्त अन्य प्रखंडों में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारीगण,सांसद ,विधायकगण, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गण ,जिलाध्यक्षगण , मोर्चों के पदाधिकारीगण प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।

 

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: आज प्रदेश के सभी 264 प्रखंडों में भाजपा करेगी आक्रोश प्रदर्शन।, ID: 5809

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Ad Group: slider (44)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual