The ad is not displayed on the page
current post: रोटरी क्लब चाईबासा ने 12वीं कॉमर्स की स्टेट टॉपर रेशमी कुमारी को ₹25000 की दी छात्रवृति।, ID: 5815
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
चाईबासा : रोटरी क्लब चाईबासा की ओर से 12वीं कॉमर्स में स्टेट टॉपर होने वाली रेशमी कुमारी को 25000 की सहायता राशि छात्रवृति के रूप में प्रदान की गयी। साथ उन्हें पुष्प गुच्छ एवं प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।
संत जेवियर बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा को यह राशि रोटरी क्लब द्वारा संचालित रोटरी मेरिटोरियस स्कॉलरशिप के तहत दी गई। उल्लेखनीय है कि मानु गुप्ता की स्मृति में संचालित यह स्कॉलरशिप मदन गुप्ता के सौजन्य से दिया जाता है जिसमें दसवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेरिटोरियस बालिका को दिया जाता है। चूंकि रेशमी कुमारी की सफलता अप्रतिम थी जो उन्होंने राज्य भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है इसलिए उनकी प्रतिभा के सम्मान के तौर पर बारहवीं की छात्रा को छात्रवृति प्रदान की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष हर्ष राज ने बताया कि आमतौर पर यह छात्रवृति मैट्रिक में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए दिया जाता है लेकिन असाधारण प्रतिभा के लिए क्लब द्वारा अपवाद लिया गया और इंटर की छात्रा को यह राशि दी गई।
कार्यक्रम में रेशमी ने अपने विचार व्यक्त किए एवं निरंतर सहयोग के लिए अपने माता पिता एवं गुरुजनों का धन्यवाद दिया और अपनी पढ़ाई से संबंधित अनुभव साझा किए।उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई से संबंधित विचार भी साझा किए। क्लब के सदस्यों ने उनकी आगे की पढ़ाई से संबंधित मार्गदर्शन भी किया और भविष्य में यथा संभव सहयोग के लिए भी आश्वस्त किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष हर्ष राज मिश्रा, सचिव सुशील चोमाल, मदन लाल गुप्ता, प्रवीण पटेल, रितेश मूंधड़ा, सुशील मूंधड़ा, अनिल शर्मा, सुनीत खिरवाल, सौरभ प्रसाद, गुरमुख सिंह खोखर, अंजू राठौर, राजेश राठौर एवं रेशमी के पिता श्री राजेश कुमार उपस्थित थे।
Author: Desh Live News



