गोलमुरी में रोलेक्स सर्कस का हुआ शुभारंभ, विधायक पूर्णिमा दास ने फीता काटकर विधिवत किया उद्घाटन ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर, झारखंड: गोलमुरी स्थित सर्कस मैदान में जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा दास ने कोलकाता की सुप्रसिद्ध रोलेक्स सर्कस का फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया।इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सर्कस धीरे धीरे विलुप्त होते जा रहा है। पूर्व में सर्कस का बड़े पैमाने पर आयोजन होता था और क्षेत्र के लोगों को रोजगार भी मिलता था।

विधायक पूर्णिमा दास ने कहा कि क्षेत्र की जनता भी जानती है कि सर्कस धीरे धीरे विलुप्त होते जा रहा है। टीवी और मोबाईल पर मनोरंजन के रूप में लोग लगे रहते हैं। चूंकि सर्कस में विभिन्न तरह के कलाओं का समावेश रहता है और सभी कलाकार अपनी अपनी कलाओं का उमदा प्रदर्शन करते हैं। इसलिए सर्कस के विकास व उसे आगे बढाने के लिए सरकार को भी इस दिशा में कुछ सकारात्मक पहल करनी चाहिए। सर्कस देखने से किसी के चेहरे पर हंसी आती है और किसी को रोजगार भी प्राप्त होता है। टीवी और मोबाईल से बेहतर मनोरंजन का साधन सर्कस है, जिसे बचाने के लिए सरकार को सार्थक पहल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सर्कस में सुरक्षा के दृष्टि से व्यापक इंतजाम करने की जरूरत है और लाइटों को बढाने की आवश्यकता है। सर्कस में करीब 80 कर्मचारी कार्यरत हैं ,जिसमें भारत के विभिन्न प्रदेशों के प्रतिभावान कलाकार भी शामिल हैं।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को “बैल” की संज्ञा दे निशाना साधते कहाखाया-पिया झामुमो का, मोटा-तगड़ा भी हो गया झामुमो में, और खेत जोतने चला गया भाजपा का :-हेमंत सोरेन.

घाटशिला विधानसभा के लोग इस चुनाव में पूरे झारखंड को संदेश देंगे की जनता जब चाहे गद्दी से उतार सकती है : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी। भाजपा को वोट दे, दामपाड़ा कानीमोहाली में किसानों के लिए बृहद चेक डैम का निर्माण करूंगा : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन।