The ad is not displayed on the page
current post: जमशेदपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लुटेरे गिरोह का भंडाफोड़ कर हथियार समेत चार अपराधी किए गिरफ्तार, ID: 6302
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
जमशेदपुर, झारखंड : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोलमुरी थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ छापेमारी कर एक संगठित आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। गिरोह के चार सदस्यों को अवैध हथियारों और अन्य आपत्तिजनक सामग्रियों के साथ गिरफ्तार किया गया। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें गोलमुरी की नामदा बस्ती का रहने वाला वीर सिंह उर्फ पंडित, राजा यादव, सरायकेला खरासवां जिले के आदित्यपुर में हुर्रमन सिंह कॉम्प्लेक्स, ओल्ड वीआईएस कंपनी का विक्की सिंह उर्फ कुचबू हैं। यह जानकारी सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस सभागार में एक प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को दी है।
पुलिस को मिली गुप्त सूचना, की त्वरित कार्रवाई
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी राजा यादव अपने साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर गोलमुरी पुलिस ने विशेष टीम गठित कर त्वरित छापेमारी की कार्रवाई की। मौके से चार अपराधियों को हथियारों के साथ पकड़ा गया। इनके पास से दो देसी कट्टा, आठ कारतूस, तीन मोबाइल और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
गोलमुरी पुलिस की यह कार्रवाई शहर में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और अपराधियों की गिरफ्तारी से शहरवासियों में राहत की भावना देखी जा रही है। थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है। इनके नेटवर्क और संपर्कों की भी जांच की जा रही है। शहर में किसी प्रकार की आपराधिक घटना न हो, इसके लिए हम पूरी सतर्कता बरत रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास है। राजा यादव और विक्की सिंह के खिलाफ टेल्को, सोनारी, बर्मामाइंस, सीतारामडेरा और बिष्टुपुर में पहले भी कई संगीन मामले दर्ज हैं। इन सभी मामलों में लूट, अवैध हथियार, दंगा और हत्या की साजिश जैसे संगीन अपराध शामिल हैं।
Author: Desh Live News



