The ad is not displayed on the page
current post: हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को सीकरी थाना की पुलिस ने किया डिटेन, नज़र बंद, 144 का हवाला, कहा बेलतू नहीं जा सकते, मामला झंडा विवाद का., ID: 6389
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
हजारीबाग, झारखंड: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी को केरेडारी के बेलतू जाने के क्रम में सीकरी थाना की पुलिस व स्थानीय प्रशासन ने रोक लिया है और उन्हें अपने थाने में डिटेन कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने कहा की धारा 144 लागू है इसलिए आप बेलतू नहीं जा सकते।
यह मामला बेलतू में दो समुदाय के बीच मोहर्रम के दौरान झंडा लगाने के विवाद का है। इसके निपटारे में प्रशासन लगातार जुटी हुई है लेकिन अब तक सफल नहीं हुई है।
सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हम भी इस मामले का निष्पादन चाहते हैं ।स्थल पर विवाद का निष्पादन हो इसलिए हम जाना चाह रहे थे। पिछले दो दिनों से इस मामले को लेकर ग्रामीणों में तनाव का माहौल है ,बेलतू गांव केरेडारी थाना क्षेत्र में है और यह इलाका हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में है।
जिसके सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रोशन लाल चौधरी हैं। इस हैसियत से दोनों वहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि हैं। ऐसे में उन्हें पुलिस के द्वारा डिटेन कर लिया जाना और नजर बंद किया जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय भी बन गया है।
सांसद मनीष जायसवाल ने प्रशासन से अपील करते हुए आग्रह किया कि हजारीबाग जिला प्रशासन यार सुनिश्चित करें कि बदले की भावना से कोई भी कार्यवाही ना हो, किसी की दुकान और मकान को ना तोड़ा जाए, जो झंडा हाल में वहां लगाया गया है उसे तत्काल हटाया जाय और शांतिप्रिय ढंग से इस मामले का निपटारा करें ताकि क्षेत्र में विधि- व्यवस्था कायम रह सके।
Author: Desh Live News



