प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी का एरिया कमांडर सहित दो गिरफ्तार, पिस्टल, सिक्सर सहित गोली बरामद।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुमला, झारखंड: गुमला नक्सलियों के खिलाफ अभियान में गुमला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डुमरी थाना के तांती जंगल से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के एरिया कमांडर प्रवीण एक्का और उसके सहयोगी छोटू नायक को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्तौल, एक सिक्सर, एक मैगजीन, 5 जिंदा गोली और दो मोबाइल फोन बरामद हुआ है। एसपी हारीश बिन जमां ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तांती जंगल में कुछ लोग एकजुट होकर बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। तत्काल टीम वहां पहुंची, पुलिस को आता देख दोनों भागने लगे। पुलिस ने दोनों को खदेड़ कर धर दबोचा। प्रवीण एक्का का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें