जमशेदपुर/घाटशीला
अगले 24 घंटा के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला के विभिन्न क्षेत्रों में बज्रपात के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
एहतियातन जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर सभी कोटि के विद्यालय को 10 जुलाई को बंद रखने का तत्काल प्रभाव से आदेश दिया गया है।
भारत मौसम विभाग (IMD) से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 24 घंटो में जिले में भीषण / लगातार भारी वर्षा की संभावना जतायी गई है, जिससे जन-जीवन एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
पूर्वी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा उक्त परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कक्षा 12 तक संचालित सभी सरकारी/निजी/अल्पसंख्यक विद्यालयों को दिनांक 10.07.2025 को अवकाश घोषित करने का आदेश दिया गया है। यह आदेश एहतियाती एवं जनहित में जारी किया गया है, जिसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। साथ ही उन्होने कहा कि विद्यार्थियों का पठन-पाठन बाधित न हो इसके मद्देनजर ऑनलाईन कक्षा संचालित करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर आगे के निर्देश यथासमय जारी किए जाएंगे। मौसम विभाग के द्वारा जारी भारी बारिश के पूर्वानुमान के तहत स्कूलों के बन्द करने के जारी आदेश को कड़ाई से पालन करने की बात कही गयी है,और आदेश का अनुपालन नहीं किये जाने पर संबंधित विद्यालय / संस्थान के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धारा के तहत जिला प्रशासन के द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।









