जामताड़ा: स्वास्थ्य मंत्री ने डिग्री कॉलेज की आधारशिला रखी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जामताड़ा, झारखंड : नारायणपुर प्रखण्ड के नारोडिह में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने डिग्री महाविद्यालय का शिलान्यास किया। मौके पर सिद्धू कानू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर कुनुल कंदीर, जामताड़ा उपायुक्त रवि आनद, पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता मौजूद थे। मंत्री ने नारियल फोड़कर डिग्री महाविद्यालय की आधारशिला रखी। मौके पर मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम हो रहा है और लगातार जिले में विकास हो रहा है। वहीं सोशल मीडिया में सेनेटरी पेड पर राहुल गांधी की फोटो लगी पोष्ट वायरल हुआ है, जिसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने भाजपा निर्लज्जता को पार किया है, राहुल गांधी हमारे भगवान हैं और भगवान का अपमान करना पाप समझते है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें