साहिबगंज : अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के आभूषण, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ कर दिया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साहिबगंज, झारखंड: बरहरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी में स्थित बंद घर को अज्ञात चोरों ने पुनः निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर, दो लैपटॉप और नगद चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत बरहरवा प्रोफेसर कॉलोनी निवासी आलोक आनंद पिता वीरेंद्र कुमार (सीएससी जिला कोऑर्डिनेटर साहिबगंज) ने थाना को आवेदन प्रेषित करते हुए बताया कि 09 जुलाई को बैठक में शामिल होने वह पूरा परिवार रांची गए हुए थे, रविवार को सुबह लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा खोलकर ज्यों ही अंदर गया तो देख तीनों कमरा पूरी तरह खुला पड़ा है और गोदरेज लॉकर सभी टूटे हुए हैं, वहीं रसोई के समक्ष जाकर देखा तो घर के पीछे की खिड़की का रड को अज्ञात चोरों ने काटकर घर में प्रवेश कर विभिन्न कमरे से 15000 रूपये नगद के साथ-साथ दो लैपटॉप एवं जेवरात में सोने की अंगुठी 2 पीस, सोने की नथ 1 पीस, मानटीका सोने का 1 पीस, चाँदी का पायल 4 जोडा, चाँदी का ओम रॉकेट 1 पीस, साने का लाल मोती पत्थर पर सोने का माला 1 पीस, कान का सोने का टॉप एक जोडा, चाँदी का बिछिया दो जोड़ा, चाँदी का मठिया दो पीस, सोने का नाक का एक पीस, लैपटॉप दो पीस, से हाथ साफ कर लिए हैं, जिसकी जानकारी तत्काल ही बरहरवा थाना पुलिस को दी गई ।

सूचना मिलते ही बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, एएसआई अविनाश कुमार सदल बल मौके पर पहुंचकर मामले का मुआयना किया हैं। बता दे की बरहरवा आसपास क्षेत्र में चोरी की वारदात बढी है, और चोर बंद घर को निशाना बनाने से नहीं चुक रहे हैं। साथ ही थानेदार सुमित कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार को आश्वत किया है कि दो दिनों के अंदर-अंदर अज्ञात चोरों को बेनकाब कर न्यायिक हिरासत में भेजे दिये जायेंगे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment