बरकाकाना पुलिस ने हत्या मामले में एक युवक को किया गिरफ्तार, पतरातू एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामगढ़, झारखंड : बरकाकाना के दुर्गी गांव निवासी सउद अंसारी की हत्या उसके मौसेरे भाई एबाद और आफताब ने मिल कर चाकू से गोद कर की थी। इस मामले में पुलिस ने आफताब अंसारी को गिरफ्तार कर रामगढ़ जेल भेज दिया है जबकि एबाद अंसारी अभी फरार है। पतरातू एसडीपीओ ने बताया कि जिस टर्बो गाड़ी को सऊद अंसारी चलाता था उसे चोरी कर बेचने का दबाव एबाद अंसारी दे रहा था लेकिन सउद इस बात के लिए तैयार नहीं हो रहा था। मोहर्रम के दिन 6 जुलाई को एबाद और आफता सउद को लेकर पिरी टांड गए और वहीं पर तीनों ने नशा किया और उसके बाद में चाकू से गोद कर सऊद की हत्या कर दिया और शव को ईट भट्ठे में डाल दिया। मालूम हो की सउद का शव 11 जुलाई को ईट भट्ठे से बरामद किया गया था। इसके बाद काफी हो हंगामा हुआ था। पूरे मामले को लेकर पतरातू एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी है जानकारी, हत्या मामले में एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और अभी एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें