जमशेदपुर: नि:शुल्क कांवर यात्रा के पंजीयन का कार्य पूरा, 572 महिला एवं 428 पुरुष जाएंगे सुल्तानगंज । पीले रंग की गंजी और टोपी से पहचाने जाएंगे कांवरिया – विकास सिंह ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: जमशेदपुर: नि:शुल्क कांवर यात्रा के पंजीयन का कार्य पूरा, 572 महिला एवं 428 पुरुष जाएंगे सुल्तानगंज । पीले रंग की गंजी और टोपी से पहचाने जाएंगे कांवरिया - विकास सिंह ।, ID: 6841

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual

जमशेदपुर ,झारखंड : सावन के पावन माह में आगामी 25 जुलाई को बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के द्वारा आयोजित नि:शुल्क कांवर यात्रा में शामिल होकर सुल्तानगंज जाने वाले कांवरियों का पंजीयन का कार्य पूरा हो गया है। सोनारी के बाबा भूतनाथ मंदिर के प्रांगण में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि इस वर्ष यात्रा में शामिल होने वाले कुल 1000 लोगों में 572 महिला एवं 428 पुरुषों ने अपना पंजीयन कराया है । अधिकांश वैसे लोग है जो प्रतिवर्ष बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के द्वारा आयोजित कांवर यात्रा में शामिल होकर सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर जाते हैं । विकास सिंह ने बताया कि श्रावणी मेला में भीड़ अत्यधिक रहती है संघ में शामिल कांवरिया आपस में बिछड़ न जाए इसके लिए बाबा बैधनाथ सेवा संघ के जत्थे में शामिल कांवरियों की पहचान पीले रंग की गंजी और पीली टोपी से होगी । सभी के गले में मोबाइल नंबर और फोटो युक्त पहचान पत्र लगा रहेगा । पूरे कांवरिया पथ में रेडियम लगे कपड़े पहने सेवक साइकिल से वॉकी-टॉकी लेकर गश्ती करते रहेंगे जो जत्थे में शामिल अपने कांवरियों को गंतव्य स्थान तक ले जाने में मदद करेंगे । जत्थे में शामिल सभी कांवरियो के स्वास्थ्य के जांच के लिए एक डॉक्टर और दो नर्स भी बेड़े में शामिल किए गए हैं । इसके साथ ही जमशेदपुर से एक एंबुलेंस भी बेड़े में शामिल है जो लोगों को आपातकालीन स्थिति में मददगार साबित होगा । कांवरिया पथ में कुल आठ पड़ाव संघ के द्वारा आरक्षित किए गए हैं जहां लोग भोजन और विश्राम करेंगे । निजी जनरेटर की व्यवस्था प्रत्येक पड़ाव में की गई है । प्रत्येक पड़ाव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन होंगे जिसमें मध्य प्रदेश के रीवा से भी कलाकार बुलाए गए हैं। कांवरियों को सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए लगभग डेढ़ सौ की संख्या में कामगार सेवक ट्रेन से एक दिन पूर्व सुल्तानगंज रवाना हो जाएंगे । कोच बस, ट्रेन और छोटी गाड़ियों से लोग जमशेदपुर से सुल्तानगंज जाएंगे । संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से विकास सिंह,किशोर बर्मन,अरविंद महतो, प्रकाश वर्मा, छोटेलाल सिंह,अजय लोहार सुनील सिंह सहित कांवर यात्रा में शामिल होने वाली महिलाएं उपस्थित हुई ।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: जमशेदपुर: नि:शुल्क कांवर यात्रा के पंजीयन का कार्य पूरा, 572 महिला एवं 428 पुरुष जाएंगे सुल्तानगंज । पीले रंग की गंजी और टोपी से पहचाने जाएंगे कांवरिया - विकास सिंह ।, ID: 6841

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Ad Group: slider (44)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual