रामगढ़ , झारखण्ड : रामगढ़ जिला के पतरातू प्रखंड अंतर्गत भुरकुंडा में प्राचीन बुढ़वा मंदिर का इतिहास काफ़ी पुराना है, यहां सावन की दूसरी सोमवारी को सुबह से ही भक्तों का ताता लगा है, नरसिंह बाबा के द्वारा विधिवत रुप से की बुढ़वा महादेव की पूजा अर्चना की गई।
नरसिंह बाबा की समाधि स्थल भी बुढ़वा महादेव मंदिर में बनाया गया है, बुढ़वा महादेव का सबसे पहले पूजा करने वाले नरसिंह बाबा थे। मंदिर की मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु बुढ़वा महादेव के दर्शन के लिए आते हैं वे लोग नरसिंह बाबा का आशीर्वाद भी पाते हैं ।
जो लोग बुढ़वा महोदय की पूजा करने के बाद नरसिंह बाबा का आशीर्वाद नहीं लेते हैं तो उनकी पूजा अधूरा रहती है, मंदिर की महिमा अपरंपार है, बुढ़वा महादेव मंदिर नदी पहाड़ों के बीच में बसा है।
Author: Desh Live News



