अखिल भारतीय समिति एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की हुई बैठक, सम्मेलन के आगामी सत्र के लिए पवन गोयनका राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित।एमएम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: अखिल भारतीय समिति एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की हुई बैठक, सम्मेलन के आगामी सत्र के लिए पवन गोयनका राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित।एमएम, ID: 7007

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की अखिल भारतीय समिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवकुमार लोहिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। यह बैठक सत्र 2023—25 की आखिरी बैठक थी। इस बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवकुमार लोहिया ने कहा कि बदलते समय के साथ-साथ सम्मेलन के गतिविधियों में भी निखार आ रहा है एवं प्रांतो में गतिविधियां तेज होती जा रही है। साथ ही साथ उनकी कार्यशैली में दक्षता भी बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि कि इस सत्र में अभी तक 5000 नए सदस्य बने हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर, एवं उत्कल प्रदेश मारवाड़ी सम्मेलन की शाखाओं में उल्लेखनीय वृद्धि होने की ओर बढ़ रही है। साथ ही साथ पूर्वोत्तर में नए-नए पदक्षेप लिए जा रहे हैं जिससे सम्मेलन को एक नई दिशा एवं गति मिल रही है। सत्र 2023-25 की गतिविधियों के विषय में विस्तार से बताते हुए कहां की अनेको क्षेत्रों में इस सत्र में रिकॉर्ड काम किए गए हैं। अनेकों नए-नए पदक्षेप लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस सत्र में राष्ट्रीय पदाधिकारियो द्वारा अभूतपूर्व ढंग से प्रांतो एवं शाखाओं का दौरा किया गया है जिसके फलस्वरूप एक व्यापक संपर्क स्थापित होने में सफलता मिली हैं। इसका सकारात्मक फल देखने को मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने अपनी पूरी टीम एवं सभी प्रांतो के पदाधिकारी एवं सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया। उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए आशा व्यक्त की कि आगे भी सम्मेलन इसी गति से बढ़ता जाएगा।इस बैठक में सम्मेलन के आगामी सत्र 2025—27 के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नियुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी श्री प्रदीप जीवराजका ने चुनाव प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी देते हुए अगले सत्र के लिए पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री पवन कुमार गोयनका, दिल्ली को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। उन्होंने बताया कि सभी 18 प्रांतो से श्री गोयनका को मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिव कुमार लोहिया ने इस अप्रतिम सफलता के लिए उन्हें हार्दिक बधाई दी एवं आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में सम्मेलन नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा। इस बैठक में उपस्थित सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संतोष सराफ निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाशपति तोदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्षगण, प्रांतीय अध्यक्ष गण एवं सभी उपस्थित सदस्यों ने श्री पवन गोयनका जी को हार्दिक बधाई दी एवं पुष्प गुच्छ के साथ उनका अभिनंदन किया। श्री गोयनका ने अपने वक्तव्य में सभी सदस्यों से आग्रह किया कि हम सम्मेलन में सबके साथ चलते हुए आगे बढ़ेंगे और उन्होंने यह आशा व्यक्त की कि हम सभी का साथ इस यज्ञ में हमें प्राप्त होगा। उन्होंने सभी से इस संदर्भ में सुझाव आमंत्रित किये। आगामी सत्र के लिए उन्होंने कुछ रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने समाज सुधार, संस्कार संस्कृति के विषय में विस्तृत विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं के मूल में है हमारे संस्कार संस्कृति के अवमूल्यन। इसका हमें पूरा ध्यान रखना होगा उन्होंने सभी सदस्यों एवं प्रांतीय पदाधिकारीगण के प्रति अपना आभार प्रकट किया। जिन्होंने उनके नेतृत्व में अपना विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं इस विश्वास पर खरा उतरने की हरचंद कोशिश करूंगा।

इसके पहले राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाशपति तोदी ने महामंत्री की रपट प्रस्तुत की जिसमें उन्होंने सम्मेलन की गतिविधियों को विस्तार से सभी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। सभी सदस्यों ने इस सत्र में हुए काम कार्यों की सराहना की एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियो के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में देश के विभिन्न भागों से पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण पधारे थे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष अग्रवाल, श्री राजकुमार केडिया, श्री मधुसूदन सिकरिया एवं श्री रंजीत जालान ने अपने-अपने प्रभारी प्रदेशों की रपट प्रस्तुत की एवं प्रांतो से आए अध्यक्षगणों ने अपने प्रांतो में हो रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। बैठक में सम्मेलन का 28वां राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक: 6 और 7 सितंबर नई दिल्ली में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्य सूची के अनुसार व्यापक विचार—विमर्श के उपरांत विभिन्न निर्णय लिए गए। श्री राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाशपति तोदी ने बैठक का संचालन किया। अंत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राजकुमार केडिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

अखिल भारतीय समिति की बैठक के उपरांत आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार लोहिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री श्री पवन जालान ने वर्ष 2024—25 के वित्तीय जानकारियाँ प्रस्तुत की। ऑडिटर द्वारा जांच किए गए लेखा-जोखा सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया जिसे विचार—विमर्श के बाद सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया।राष्ट्रीय कार्यालय का निर्माण भी जल्द पुरा कराया जाएगा जिसकी प्रक्रिया प्रारंभ है यह भवन का नाम सीताराम रुंगटा मारवाड़ी सम्मेलन भवन होगा इस भवन में बाहर से कोलकाता आने छात्र छात्राओं को छात्रावास की उपलब्ध करायी जाएगी बैठक में सभी प्रतिनिधियों को सदस्यता विस्तार एवं पुराने सदस्यों के जानकारी की सुचि में सुधार करने, शादी विवाह मे फिजुल व्यय, प्रीवेडींग सुट, दुसरे शहर जाकर विवाह करने पर रोक लगाने परामर्श किया गया झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के कोल्हान प्रमंडल के उपाध्यक्ष रमेश खिरवाल ने प्रतिनिधित्व किया

रमेश खिरवाल ने प्रांत द्वारा हुई बैठक में लिए गए आगामी कार्यक्रम की जानकारी राष्ट्रीय पदाधिकारियों तथा सभासद बीच रखा जिसमें कि प्रांतीय महामंत्री विनोद जैन जी के द्वारा जानकारी के अनुसार सभी शाखाओं द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम प्रत्येक 3 माह में रक्तदान शिविर का आयोजन तथा शहर की ज़रूरत अनुसार प्याऊ का निर्माण शाखा व जिला स्तर पर कराना है बैठक में शामिल होने के लिए पुरुषोत्तम शर्मा एवं रमेश खिरवाल चाईबासा से पहुँचे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: अखिल भारतीय समिति एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की हुई बैठक, सम्मेलन के आगामी सत्र के लिए पवन गोयनका राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित।एमएम, ID: 7007

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Ad Group: slider (44)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual