जमशेदपुर परसुडीह थाना अंतर्गत सोपोडेरा स्थित कुर्मी टोला आंगनबाड़ी नर्सरी स्कूल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर, झारखंड

जमशेदपुर परसुडीह थाना अंतर्गत सोपोडेरा स्थित कुर्मी टोला आंगनबाड़ी नर्सरी स्कूल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

सुबह टलहने निकले कुछ लोगों ने शव को लावारिश हालत में देखा। मृतक की पहचान कुर्मी टोला निवासी नितेश रजक (22) के रूप में हुई है। इधर, जानकारी मिलने पर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में अड्डेबाजी रोकने की मांग की। इधर, मृतक के पिता राजू रजक ने बताया कि 6 माह पहले उनके पुत्र ने दादी के जेवर चोरी किए थे, इस कारण उसे घर से निकाल दिया गया था। वह इधर-उधर घूम कर अपना जीवन यापन कर रहा था। पिता के अनुसार नितेश के पास एक स्प्लेंडर बाइक थी जो घटना के बाद से गायब है। हालांकि शव के पास उसका मोबाइल मिला है, जिससे संभवत इस हत्या की गुत्थी सुलझ सकती है। आंगनबाड़ी स्कूल में अड्डा बड़ी और नशेड़ियों का जमावड़ा लग होने की शिकायत लगातार मुखिया के द्वारा पुलिस से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment