बोकारो, झारखंड
सावन के महीने में भोलेनाथ पर जल चढ़ाने की श्रद्धा में उमड़े शिवभक्तों के बीच एक बड़ी घटना टल गई।

बोकारो के चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलमोचो पुल से तीन युवकों ने अचानक दामोदर नदी में छलांग लगा दी।उनमें से दो युवक किसी तरह तैरकर किनारे तक पहुंचने में सफल रहे। जबकि तीसरा युवक तेज धार में काफी दूर तक बह गया और नदी के बीचोंबीच फंस गया। मौके पर मौजूद खेतको के गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया और तीसरे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।









