जमशेदपुर, झारखंड
प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी सावन के तीसरी सोमवारी के अवसर पर सूर्य मंदिर धाम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में जल अभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सुल्तानगंज में बहने वाली उत्तर वाहिनी गंगा से शुद्ध गंगाजल टैंकर द्वारा जमशेदपुर लाया गया था। उसी शुद्ध गंगा जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया।
इस अवसर पर हरि मंदिर के पास से लेकर सूर्य धाम मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकल गई। जिसमें बैंड पार्टी के साथ हर हर महादेव, जय भोलेनाथ,बोल बम, जय बाबा भोलेनाथ का लोग नारा लगाते हुए, झूमते हुए पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ सूर्य धाम मंदिर पहुंचे।पहली बार सूर्य धाम मंदिर में अर्घ्य का प्रयोग किया गया, क्योंकि प्रतिवर्ष के साथ इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि हो गई है।
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पिछले 18 वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जितने शिव भक्त श्रद्धालु है, सुल्तानगंज से आए हुए शुद्ध गंगा जल लेकर यह जलाभिषेक कर रहे हैं। यह अकल्पनीय है। जो लोग बाबा धाम नहीं जा पाते हैं, वे यहीं पर बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाते हैं। भगवान भोलेनाथ सभी की मनोकामना पूर्ण करें। सबको सुख समृद्धि आरोग्य और शांति प्रदान करें।









