पलामू , झारखंड : विश्व बाघ दिवस (Global Tiger Day) पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और मंत्री वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने पुर्नवासित क्षेत्र में बच्चों के लिए उन्नत पाठशाला के तहत स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। पलामू टाइगर रिजर्व एरिया से विस्थापित हुए परिवारो क़ो पापोल कला में पुनर्वास किया गया है उनको यहां घर बनाकर और सारी सुविधा देकर उनको जीने की तमाम सुविधाओं का प्रदान किया जा रहा है आज उनके बच्चों के लिए उन्नत प्रशाला के तहत स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया है।
झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि पापोल कला क़ो झारखण्ड सरकार एक मॉडल के तरह विकसित करना चाहती हैं ताकि जो लंबे समय तक चली आ रही जन भावना हैं कि सरकार सबको उजरती है बसाती नहीं है, इस धारणा को तोड़ना चाहते हैं कि हम यह दिखाना चाहते हैं कि जंगल में तमाम सुविधाओं से वंचित अपने नागरिकों को सरकार पूरे सम्मान के साथ उनके जीवन जीने के योग्य साधनों उपलब्धता के साथ एक बेहतर जीवन देने का प्रयास कर रहे हैं और इसी कड़ी में आज यहां आए हैं और यहां के लोगों को देने का प्रयास कर रहे हैं।
वही वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा है कि झारखंड सरकार लगातार प्रयास रहती है कि गरीबों की रक्षा करना जानती है उनके पुनर्वास करना जानती है उनकी सिंचाई के लिए उनकी मूलभूत सुविधाओं के लिए व्यवस्था करवाना जानती है। यहां जो विस्थापित किए गए जो लोग हैं इससे एक फायदा एक होगा कि नॉर्थ कोयल प्रोजेक्ट वहां मंडल डेम के आसपास के गांव जो खाली नहीं हुए हैं वह लोग भी प्रेरित होंगे और वह गांव भी खाली होगा और वहां पर नॉर्थ कोयल प्रोजेक्ट शुरू होगा।
Author: Desh Live News



