धनबाद के जेवर प्रतिष्ठान में GST की छापेमारी, 67 लाख से का सोना स्टोक में किया बरामद।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धनबाद, झारखंड : बैंक मोड़ स्थित एक बड़े जेवर प्रतिष्ठान पर जीएसटी विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। छापेमारी के दौरान टीम ने करीब 67 लाख रुपए मूल्य का सोना स्टॉक में बरामद किया है। सूत्रों के मुताबिक, यह करवाई जीएसटी से जुड़े संभावित अनियमिताओं को लेकर की गई।

छापेमारी के दौरान टीम को कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिले है। जिन्हें जब्त कर लिया गया है। जीएसटी टीम ने प्रतिष्ठान संचालक से एक हफ्ते के भीतर इन दस्तावेजों को लेकर जवाब तलब किया है। छापेमारी में 6 से अधिक अधिकारियों की टीम शामिल थी। पूरी करवाई घंटों चली फिलहाल जांच जारी है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment