भक्ति और सेवा का मेल: भुरकुंडा में कांवरियों के लिए भोजन, विश्राम और भक्ति जागरण का हुआ आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामगढ़ , झारखण्ड :रजरप्पा शक्ति पीठ से महूदी पहाड़ स्थित श्री श्री बुढ़वा महादेव के लिए जलाभिषेक यात्रा पर निकले लगभग 6000 श्रद्धालु कांवरियों के स्वागत हेतु विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ बड़कागांव भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया।कार्यक्रम का आयोजन आजसू जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी और राजनंदनी के मालिक राज कुशवाहा ने किया। शिविर में श्रद्धालुओं के लिए शरबत-फल वितरण, रात्रि भोजन, भक्ति जागरण और विश्राम की व्यवस्था की गई थी, जिससे कांवरियों को आध्यात्मिक और शारीरिक सुखद अनुभव मिला। यह आयोजन केवल सेवा नहीं, बल्कि सामूहिक भक्ति और सहयोग का अद्भुत संगम रहा।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment