परसुडीह के हलुदबनी पारा टोला निवासी 11 वर्षीय लक्ष्मी सिरका अंततः ज़िंदगी की जंग हार गई, 3 अगस्त को रात के वक्त ज़हरीले सांप ने काट दिया था, तब से लक्ष्मी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही थी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर, झारखंड : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत हलुदबनी पारा टोला निवासी 11 वर्षीय लक्ष्मी सिरका अंततः ज़िंदगी की जंग हार गई, 3 अगस्त को रात के वक्त उसे ज़हरीले सांप ने काट दिया था। तब से लक्ष्मी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही थी। 11 वर्षीय लक्ष्मी सिरका अपने घर पर सो रही थी कि तभी अचानक जहरीले करैत सांप ने लक्ष्मी को काट लिया, जैसे ही परिजनों की नजर सांप पर पड़ी, परिजनों ने सांप को वही मार डाला और बच्ची को आनन फानन में एम जी एम अस्पताल पहुंचाया। जहां तीन दिनों से बच्ची जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही थी और अंततः बच्ची जिंदगी की जंग हार गई। इधर मौत की खबर मिलते ही परसुडीह पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment