The ad is not displayed on the page
current post: बागबेड़ा रामनगर शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ हुआ, बाबा भोलेनाथ का हुआ जलाभिषेक।, ID: 7880
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
जमशेदपुर, झारखंड : सावन के अवसर पर बागबेड़ा रामनगर स्थित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ भव्य सामूहिक जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन समाजसेवी चतुर्भुज सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमें अतिथि के रूप में मुखिया मायावती टुडू, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता,पंसस प्रतिनिधि नीरज सिंह उपस्थित थे।
इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष, बच्चे सहित श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुगण शिव मंदिर से हाथ में कलश लेकर बागबेड़ा बडौदा घाट स्थित खरकाई नदी पहुंचे। श्रद्धालुगण बागबेड़ा बड़ोदा घाट खरकाई नदी से पूरे मंत्रों उच्चारण के साथ जल लेकर कलश यात्रा के रूप में पुनः बागबेड़ा रामनगर शिव मंदिर तक पहुंचे।
पूरे मार्ग में ‘हर हर महादेव’ और ‘भोलेनाथ की जय’ के उद्घोष से वातावरण गूंजायमान हो उठा। सभी श्रद्धालु पीले वस्त्र में सजे हुए थे, जिससे आयोजन और भी आकर्षक दिख रहा था। इस पावन अवसर पर मुखिया मायावती टुडू, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, पंसस प्रतिनिधि नीरज सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने बारी-बारी से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। जलाभिषेक के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच अतिथियों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। समापन के दौरान भक्तों ने नृत्य-गान प्रस्तुत कर भगवान शिव की आराधना की, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिव मंदिर के अध्यक्ष चतुर्भुज सिंह, सचिव राजेंद्र शर्मा, त्रिवेणी माधव,अजय, राजा, अविनाश सहित सैकड़ों श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
Author: Desh Live News



