बाहुबली लोगों द्वारा जंगल और झाड़ीदार जमीन पर अवैध कब्जा, झाड़ी -जंगल व अतिक्रमण जमीन मुक्त कराने की मांग – ग्राम प्रधान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवघर, झारखंड : देवघर जिले के खागा थाना अंतर्गत ग्राम हेमलाडीह मौजा नम्बर 653 जमाबंदी नम्बर 27 दाग नम्बर 360 ओर 361 रकवा 12 एकड़ 0.26 डीसमिल हेमलाडीह मौजा के रैयती बाहुबली फाल्गुनी दास,धरमनी दास,धोधो दास, रंजित दास,भरत दास, सभी सात बाहुबली लोगों ने मिलकर जंगल झाड़ी जमीन को अवैध ढंग से कब्जा कर लिया। ग्राम हेमलाडीह मौजा प्रधान जयलाल राय, पिता स्वर्ग काली राय ने अनुमंडल दण्डाधिकारी मधुपुर कार्यवाही की तामिला भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा -163 के अन्तर्गत अवैध कब्जा वाले झाड़ी -जंगल जमीन व अतिक्रमण जमीन कराने की मांग प्रशासन से की है।

ग्राम प्रधान जयलाल राय का आरोप है कि हेमलाडीह मौजा में झाडी जंगल जमीन गांव के ही सात बाहुबली लोगों द्वारा कब्जा व अतिक्रमण कर लिया गया है। इस बाबत अनुमंडल दण्डाधिकारी, पुलिस प्रशासन, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी तथा खागा थाना पुलिस से शिकायत की गई है। आरोप है कि झाड़ी -जंगल की जमीन पर मनमाने ढंग से धान रोपाई काम कर ली गई है। अवैध कब्जे की शिकायत को लेकर ग्राम प्रधान ने लिखित रुप से आवाज उठाई और प्रशासन से अवैध कब्जों को हटाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की आग्रह किया।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें