राँची, झारखंड : आज रांची के चुटिया इलाके में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह यात्रा सुरेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर श्री राम मंदिर, ऑक्सफोर्ड स्कूल होते हुए शास्त्री मैदान तक पहुंची, जहां भारत माता की आरती और हनुमान चालीसा पाठ के साथ समापन हुआ। बता दें कि रांची सहित देशभर में 10 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
Author: Desh Live News



